सरमथुरा: सड़क हादसे रोकने के लिए सरमथुरा पुलिस की नई मुहिम: हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं
सड़क हादसों को रोकने के लिए सरमथुरा पुलिस ने नवाचार किया है। 'जीवन रक्षा, सड़क सुरक्षा' अभियान के तहत सरमथुरा थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट पहुंचे दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया गया। अभियान आईजीपी भरतपुर रेंज और पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देश पर 31 मई तक चलाया जा रहा है