बूंदी: केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही है, ऊर्जा राज्यमंत्री
Bundi, Bundi | Aug 17, 2024 पीएम सूर्यघर योजना में 3 किलो सोलर वाट लगाने पर 78 हजार की सबसिडी का प्रावधान किया गया है। इसमें 350 यूनिट बिजली निःशुल्क मिल रही है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में भी सोलर प्लांट लगाने के कार्य को प्राथमिकता दी जावे। राज्य सरकार ने इसके लिए निर्धारित लोड में वृद्धि करते हुए इसे 200 प्रतिशत कर दिया है। इससे बिजली सस्ती मिलेगी और पर्यावरण को लाभ होगा।