कोंच: प्यारेचक गांव में घर निर्माण कार्य को लेकर मारपीट, छोटे भाई व उसकी पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज
Konch, Gaya | Jun 19, 2026 थाना क्षेत्र के प्यारेचक गांव में घर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में गांव निवासी नंद कुमार ने कोंच थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज फर्द बयान में नंद कुमार ने बताया कि वह अपने हिस्से की जमीन पर घर निर्माण का कार्य करा रहे थे। उनके छोटे भाई नारायण कुमार एवं उनकी पत्नी श्वेता कुमारी को आरोपी बनाया गया ।