नानपारा: मटेरा थाने की पुलिस ने शांति भंग करने वाली एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मटेरा थाने की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ज्ञानवती पत्नी रमेश सोनकर उम्र 38 वर्ष निवासी जमालुद्दीन जोत को उप निरीक्षक दयाराम सरोज कांस्टेबल मनोज गौड़ ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला को पुलिस टीम ने न्यायालय भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गठित टीम के द्वारा महिला को गिरफ्तार किया गया है।