सूरजपुर: विभिन्न निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिए निर्देश
सूरजपुर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रेना जमील की अध्यक्षता में विभिन्न निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पीडब्ल्यूडी, राष्ट्रीय राजमार्ग, सेतु निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता।