कुचायकोट: मैरवा के पास उत्पाद विभाग ने एक मोटरसाइकिल सवार को 15 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
कुचायकोट थाना क्षेत्र के मरवा पुल के समीप से उत्पाद विभाग एक मोटरसाइकिल सवार को करीब 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया मोटरसाइकिल सवार उत्तर प्रदेश का सूरज नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। जो एलपीजी सिलेंडर में तहखाना बनाकर शराब छुपा कर रखा हुआ था जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग ने आज सोमवार को शाम 7 बजे दी।