सिकटी: सिकटी पुलिस ने भुतहा गांव से कालाबाजारी का खाद व ट्रक किया ज़ब्त, चालक को भेजा जेल
Sikti, Araria | Jan 19, 2025 सिकटी प्रखंड क्षेत्र के भूतहा गांव में एक ट्रक से सिकटी पुलिस ने 768 बोरी विभिन्न ब्रांड के डीएपी व कंपोस्ट खाद सहित विभिन्न ब्रांड की बोरी के साथ 90 लीटर कीट नाशक दवा को जब्त किया। इस मामले में उर्वरक निरीक्षक सह कृषि समन्वयक सुधीर कुमार शमां के प्रतिवेदन पर सिकटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद ट्रक चालक व उपचालक को न्यायिक हिरासत मेंअररिया भेजा गय