बेगूसराय: सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को एमपी एमएलए कोर्ट से मिली जमानत, 2019 में दर्ज हुआ था मामला
बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए कथित "तीन हाथ जमीन" वाले बयान से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद गिरिराज सिंह ने राहत जताते हुए इसे न्याय की जीत बताया।