शनिवार 12 बजे जिला कृषि अधिकारी द्वारा विकासखंड ललिया एवं हरैया सतघरवा अंतर्गत उर्वरक वितरण से संबंधित केंद्रों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सिंहपुर साधन सहकारी समिति पर 17.265 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक स्टॉक में उपलब्ध पाया गया, जहां उर्वरक का वितरण सुचारु रूप से संचालित था। आईआईएफडीसी कृषक सेवा केंद्र, कोड़री एवं कृषक सेवा केंद्र, को भी देखा।