कालपी: आटा टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, हादसे में दो मासूम बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Kalpi, Jalaun | Apr 28, 2026 आटा थाना क्षेत्र के आटा टोल प्लाजा के पास से मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में अजय (35) व दो बच्चे गंभीर घायल हो गए, मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही, लेकिन दो पत्रकारो ने तुरंत वाहन की व्यवस्था कर तीनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, अस्पताल में इलाज शुरू कराया, परिजनों को सूचना दी।