लोहरदगा: परिसदन में आशा लकड़ा से अजातशत्रु ने कहा, आदिवासियों को धर्म से भटकाने की हो रही है साजिश
लोहरदगा परिसदन में रविवार को सुबह 11:30 बजे राष्ट्रीय ST आयोग सदस्य की आशा लकड़ा का एक घंटे का प्रवास रहा। वह गुमला में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने के क्रम में लोहरदगा पहुंचीं। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और क्षेत्रीय सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर संवाद किया।