सांगानेर: जयपुर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान में 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया, बरामद हुआ गांजा और अवैध शराब
जयपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कानोता थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुल 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि बगराना स्थित JDA फ्लैट्स में जांच के दौरान 47 लोगों को पकड़ा गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।