डौण्डीलोहारा मंडाई मेला में चाकू से हमला करने की घटना में थाना डौण्डीलोहारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, वहीं तीन अपचारी बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सब्जी काटने का चाकू, खून से सना शर्ट एवं मफलर भी जप्त किया है।