मुंगेर: जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 25 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Munger, Munger | Jun 12, 2026 जिलाधिकारी निखिल धनराज द्वारा आयोजित साप्ताहिक “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान डीएम ने कुल 25 आवेदकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिय