बकानी: बकानी थाना पुलिस ने कस्बे के भालता रोड से 51 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
बकानी थाना थाना पुलिस ने बकानी कस्बे के भालता रोड पर आज मंगलवार को 11:00 बजे के लगभग 51 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर प्रभु लाल तंवर पुत्र मोतीलाल निवासी पाटलिया लोढान को गिरफ्तार कर लिया । वही उसकी जेब से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया गया । इस दौरान बकानी थाना अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के साथ बकानी पुलिस जाप्ता व जिला पुलिस की टीम का अहम योगदान रहा ।