बकानी: बकानी क्षेत्र के बड़बड़ गांव में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने किया
बकानी क्षेत्र के बड़बड़ गांव में 23 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित माध्यमिक/ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की खेलकूद प्रतियोगिता का खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने आज शुक्रवार को समापन किया। इस दौरान बड़बड़ सरपंच सुनीता शर्मा मौजूद रही। विधायक ने विजय श्री हासिल करने वाली टीमों को जीत की बधाई देते हुए ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किये ।