बकानी: रटलाई थाना पुलिस ने कल देर रात सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर वायरल करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
रटलाई थाना पुलिस ने कल देर रात सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर वायरल करने वाले बगवाड़ा गाँव निवासी युवक दुर्गा लाल गुर्जर पुत्र राय सिंह निवासी बगवाड़ा थाना रटलाई को गिरफ्तार कर लिया। जिला प्रशासन द्वारा जिले में धारा 163 BNSS के तहत निषेधाज्ञा जारी कर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व समुदाय विशेष पर टिप्पणी नहीं करने की अपील की गई थी। पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।