सहारनपुर: आश्रम के सेवक हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के विवाद में रॉड से हमला कर की गई हत्या, आला ए कत्ल भी बरामद
थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित अंबाला रोड पर बने आशाराम आश्रम में सेवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतक भरत गुप्ता मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था और आश्रम में संचालक के तौर पर कार्य करता था।