पिंड्रा: वाराणसी के पिंडरा बाजार में बड़ा हादसा, नीम का पेड़ गिरने से 11 हजार वोल्टेज के 5 खंभे गिरे, वाहन हुए क्षतिग्रस्त
वाराणसी के पिंडरा बाजार में शनिवार को उसे समय अफरा तफरी माहौल हो गया जब तेज हवा के बीच एक पुराना नीम का पेड़ गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से 11000 वोल्टेज के पांच खंबे क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क के बीचो-बीच हाई वोल्टेज खंबे गिरने से एक बाइक और मैजिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि आवागमन के साथ विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।