अरवल: गांधी मैदान, अरवल से जिला पदाधिकारी की देखरेख में अरवल विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
Arwal, Arwal | Nov 10, 2025 गांधी मैदान से जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के देखरेख में अरवल विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के साथ रवाना किया गया। अरवल विधानसभा क्षेत्र में कुल 325 बूथ बनाए गए हैं, जहां 2,66,674 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,40,947 महिला एवं 1,25,727 पुरुष मतदाता शामिल हैं।