रानीगंज प्रखंड क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर इन दिनों किसानों द्वारा मक्का सुखाने की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ गया है। आये दिन मक्का सुखाने के कारण दुर्घटना में मौत की खबर मिलती रहती है। एनएच-327 ई सहित कई व्यस्त मार्गों पर मक्का फैला होने के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं