महाराष्ट्र के नागपुर में मंदिर चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। CCTV फुटेज में दो कथित चोर चोरी करने से पहले मूर्ति के सामने हाथ जोड़ते और कान पकड़कर माफी मांगते दिखाई देते हैं। इसके तुरंत बाद दोनों ने लोहे की रॉड से मंदिर की दानपेटियों के ताले तोड़कर नकदी समेटी और मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई की सुबह मंदिर के केयरटेकर जितेंद्र पांडे जब मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट और दानपेटियों के ताले टूटे मिले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद CCTV फुटेज के आधार पर लकड़गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
.
.
.
.
#Nagpur #Maharashtra #TempleTheft #CCTV #ViralVideo
Fatehabad, Agra | Jul 30, 2026