बहराइच: त्रिमुहानी रोड हाईवे के पास कोतवाली नगर पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार को पुलिस टीम पर हमला करने के मामले के दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर ने बताया कि दोनों अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत रविवार को रिमांड के लिए रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए न्यायालय रवाना कर दिया गया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया