हुज़ूर: जुलाई में जमकर बरस रहा मानसून अब तक 6.4 इंच पानी गिरा
Huzur, Bhopal | Jul 6, 2026 मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। अब तक औसत 6.4 इंच पानी गिर चुका है। रविवार को 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई, जबकि सोमवार को कुल 23 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के मुताबिक, सोमवार को सागर, दमोह, बैतूल, देवास, आलीराजपुर, उमरिया, सिवनी, छिंदवाड़ा और अनूपपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।