कांके: धुर्वा स्थित कूटे मैदान से पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ विधानसभा घेराव करने निकले, पुलिस ने रोका
Kanke, Ranchi | Feb 29, 2024 स्थाईकरण और उचित मानदेय सहित कई अन्य मांगों को लेकर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के द्वारा लगातार पिछले कई दिनों से आंदोलन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर धुर्वा स्थित कूटे मैदान से विधानसभा घेराव करने निकले। इस दौरान भारी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें बेरिकेटिंग लगा कर रोक दिया।