आरा: धरहरा पेट्रोल पंप के समीप कंटेनर में बाइक समाई, एक किशोर की मौत और दूसरे की हालत नाजुक
Arrah, Bhojpur | Jul 8, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के धरारा पेट्रोल पंप के समीप एक कंटेनर में अनियंत्रित बाइक समा गई। जिसके वजह से बाइक पर सवार एक किशोर की मौत हो गई और दूसरा उसका साथी काफी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।उसे नाजुक हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार किशोर और युवक काफी तेज गति से बाइक चला रहे थे, जिसके वजह से वह कंटेनर के चपेट में आ गए।