बागपत: संविदा कर्मचारियों पर फर्जी तरीके से विद्युत कनेक्शन करने का आरोप, 66ए ईस्ट जवाहर नगर लोनी की पीड़िता ने SP से की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Jun 27, 2026 शनिवार की दोपहर करीब साढे 12 बजे 66 ए ईस्ट जवाहरनगर लोनी की पीडित महिला शारदा के मुताबिक उनकी भूमि ग्राम रसूलपुर जाहिद, जिला मेरठ में स्थित है। आरोप है कि ऊर्जा निगम के संविदा कर्मचारियों ने धनराशि लेकर फर्जी तरीके से जनपद बागपत के एक गांव के एक व्यक्ति को उनके नाम नलकूप का विद्युत कनेक्शन जारी कर दिया, जबकि उनकी ओर से कोई आवेदन नहीं किया गया था।