औरैया: अछल्दा क्षेत्र के मढ़ा प्रतिम गांव में पत्नी, बेटे और दामाद ने की किसान की हत्या, तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल
औरैया। दो मई की रात पत्नी-बेटे व दामाद ने ही किसान की हत्या कर उसका शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फेंका था। खेत बेचकर शराब पीने का विरोध करने पर किसान ने पत्नी को पीट दिया था। इसके बाद तीनों ने उसकी हत्या की साजिश रची।किसान के बड़े बेटे ने तीनों पर हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।