बांधवगढ़: उमरिया कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खिलाड़ी-प्रशिक्षक समिति गठित
4 जून गुरुवार समय 12 बजे मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शिका एवं निर्देशों के अनुसार जिले में उपलब्ध खेल अधोसंरचना के विकास, संधारण, संचालन, वित्तीय प्रबंधन, आय-व्यय के पर्यवेक्षण तथा लघु खेल आयोजनों के संचालन हेतु कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खिलाड़ी-प्रशिक्षक समिति का गठन किया गया है।