सिकंदराराऊ: हसायन में हस्त चलित मिनी चूडी कारखाने में चूडी भट्टी की चिंगारी से लगी आग, हुआ हजारों रुपए का नुकसान
हसायन के किला खेड़ा में स्थित हस्तचलित मिनी चूड़ी कारखाने में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपए का सामान जल जाने से नुकसान हो गया। चूडी कारखाने में आग लग जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया।गनीमत यह रही की वहां कोई मजदूर व कारीगर नहीं था सभी चले गए हुए थे। चूड़ी भट्टी में कोई लकड़ी सुलगी हुई रह जाने के कारण उससे निकली चिंगारी से आग लग गई।