धामपुर: नहटौर के गांव बालापुर अखेड़ा में नहर की पुलिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Dhampur, Bijnor | May 14, 2026 गुरुवार की सुबह करीब 9:00 बजे जब कुछ लोग अपने खेतों की ओर गए तो उन्हें नहटौर क्षेत्र के बालापुर अखेड़ा के पास नहर की पुलिया में एक व्यक्ति का शव उतरता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।