मरवाही: मरवाही के घुसरिया में दो हाथियों का डेरा, किसानों की फसलों को भारी नुकसान, ग्रामीण वन विभाग से मुआवजे की मांग कर रहे हैं
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र अंतर्गत घुसरिया बीट में दो हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार सुबह 11 बजे जानकारी के अनुसार हाथियों के दल ने क्षेत्र में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रभावित किसान फसल क्षति के मुआवजे की मांग वन विभाग से कर रहे हैं।