खुरई: शहरी थाने पहुंचा लहूलुहान व्यक्ति, पत्नी पर रात में आँख फोड़ने और आज धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप
Khurai, Sagar | Jul 23, 2026 गुरुवार शाम लगभग 6 बजे एक लहू लुहान व्यक्ति शहरी थाने पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी से विवाद हुआ था, जिससे बुधवार रात को घूसों से मारा जिससे आँख में गंभीर चोट है, उस आँख से दिखाई नहीं दे रहा है, आज गुरुवार को भी विवाद हुआ जिसमें पत्नी ने पान काटने वाली कैची जिसे खपचा कहते हैं उससे मारकर घायल कर दिया, पुलिस ने पत्नी से भी जानकारी ली,, मामले की जाँच जारी।