चीनोर: 68 विद्यार्थियों को मिली साइकिल की सौगात, खिले उठे चेहरे
जनपद शिक्षा केंद्र में स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीआरसीसी नरहरी मिश्रा की उपस्थिति में बच्चों को साइकिल वितरण की गई। नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ शासकीय विद्यालयों के 68 पात्र विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने शासन की इस योजना के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।