बरियावन बुलडोजर कांड में बड़ी कार्रवाई!
अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बरियावन बाजार में मकान-दुकानों में तोड़फोड़ और लोगों में भय का माहौल पैदा करने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान घटना में इस्तेमाल 3 JCB मशीनें भी बरामद की गई हैं। मामले में पहले 2 लोगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कीमती जमीन पर कब्जे के उद्देश्य से भय पैदा करने की बात सामने आई है।
पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
📍 बरियावन बाजार, अंबेडकरनगर
#AmbedkarNagar #Akbarpur #Bariyawan #BreakingNews #UPNews UPPolice CrimeNews
Akbarpur, Ambedkar Nagar | Sep 24, 2026