राजगढ़: राजगढ वार्ड 36 में नालियां जाम, पूर्व पाषर्द रामसिंह प्रजापत ने कहा- कीचड़ से भरी सड़कें बेहाल
Rajgarh, Churu | Jun 7, 2026 नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 36 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांधी बाल विद्या मंदिर से सिद्धमुख मोड़ की ओर जाने वाली मुय सड़क पर नालियां महीनों से कीचड़ और गंदे पानी से भरी पड़ी हैं। नालियों का गंदा पानी ओवर लो होकर सड़क पर फैल रहा है, जिससे कीचड़ जमा हो गया है। पूर्व पार्षद रामसिंह प्रजापत ने आवाज उठाकर साफ-सफाई करवाने की मांग की है।