खरगोन में बुधवार को ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहरभर की मेडिकल दुकानों को बंद रख दवा विक्रेताओं ने पुराने हॉस्पिटल रोड से आक्रोश रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए व्यापारी टीआईटी कॉम्प्लेक्स पहुंचे और वहां से ई-रिक्शा व तांगों के जरिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।