प्रतापगढ़: कलेक्टर के निरीक्षण के बाद भी बस स्टैंड परिसर बदहाल,दुकानदार परेशान, उड़ती धूल से खाद्य सामग्री खराब <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
प्रतापगढ़। जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने एक सप्ताह पूर्व बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिए थे, लेकिन हालात में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा। परिसर के चारों ओर गंदगी फैली हुई है और सड़क निर्माण न होने से जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे पूरे इलाके में दिनभर धूल उड़ती रहती है।