बटियागढ़: जरारु धाम गौ अभ्यारण्य पँहुचे राज्यमंत्री लखन पटेल,पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए
मप्र सरकार में राज्यमंत्री लखन पटेल आज बटियागढ़ ब्लाक के प्रसिद्ध जरारु धाम गौ अभ्यारण्य पँहुचे,यंहा जल गंगा सम्बर्धन अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए,उन्होंने अभ्यारण्य में जनप्रतिनिधियों, समर्थकों के साथ पोधा लगाए और सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई,राज्यमंत्री लखन पटेल ने सरकार के इस अभियान की सराहना की