औराई: औराई गांव में करंट लगने से गर्भवती महिला की मौत, लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी पर हंगामा
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के औराई गांव में करंट लगने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतका के परिजनों ने शुक्रवार रात 9 बजे तक औराई सीएचसी में हंगामा किया। मृतका की पहचान मोहम्मद आरिफ की 35 वर्षीय पत्नी गुलशन खातून के रूप में बताई गई ह