पूरनपुर: गांव मुडिया में जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम जेठापुर निवासी राखी समेत कई भाकियू भानु गुट की महिलाओं ने सोमवार दोपहर एक बजे कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी गाटा संख्या 781 की पैतृक भूमि ग्राम मुडिया में स्थित हैं जिस पर कुछ दबंग लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं।