चांदपुर: नूरपुर के ताजपुर में किसानों ने अवैध खनन के खिलाफ खोला मोर्चा
बिजनौर में नूरपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर में सबदलपुर जाने वाले मार्ग पर किसानों ने रास्ता जाम कर दिया मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे किसानों ने अवैध खनन के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की आरोप है कि ईंट भट्टो की आड़ में किया जा रहे अवैध खनन से सड़क पर उड़ रही धूल से आमजन जीवन प्रभावित हो रहा है। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं।