31,355 रक्षा-सूत्र... एक संदेश — "देश के वीर जवानों, पूरा महासमुंद आपके साथ है।" 🇮🇳
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026 के अंतर्गत जिलेभर से 31,355 रक्षा-सूत्र और शुभकामना संदेश तैयार कर देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के लिए भेजे गए।
माताओं, बहनों, बेटियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों, छात्र-छात्राओं एवं जिलेवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने स्नेह, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश वीर जवानों तक पहुंचाया।
राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और राष्ट्रप्रेम का अटूट बंधन है। 🇮🇳
जय हिंद | वंदे मातरम् 🇮🇳
OperationSipahi2026 #RakshaSutraAbhiyan #IndianArmy #chhattisgarh #mahasamund
22 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Aug 5, 2026