गुना कोतवाली थाना के निचला बाजार रपटा पर सड़क पर झगड़ रहे तीन से चार युवकों ने शीतला माता मंदिर के पास निवासी घायल अख्तर खान के पेट में चाकू मार दिए। 28 नवंबर शाम कि घटना में फरियादी अख्तर खान ने कहा, बाइक से दुकान से घर जा रहा था रास्ते पर झगड़ रहे थे इसी दौरान चाकू मार दिए। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। थाने में शिकायत की गई है। एक युवक को पकड़ लिया है।