मुंगेर: शादी के दो माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; सास हिरासत में, पति सहित अन्य फरार
Munger, Munger | Jul 6, 2026 जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर इंद्र टोला गांव में शादी के महज दो महीने बाद एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि पति समेत अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार बत