बरेली: संजय नगर में गाली गलौज का विरोध करना व्यक्ति को पड़ा महंगा दबंगों ने जमकर लगाई पिटाई
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में गाली गलौज का विरोध करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।