बरेली: बारादरी क्षेत्र में महिला को तीन तलाक देकर पति ने मारपीट कर घर से निकाला, महिला ने एसएसपी से लगाई गुहार
थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया उसका विवाह 10 साल पहले बारादरी थाना क्षेत्र में हुआ था। महिला का पति व ससुराल वाले दहेज को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करते रहते थे, बीते दोनों महिला को पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया,वहीं महिला ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।