बरेली: CBI का अधिकारी बताकर बरेली में मांगी 50 हजार रुपये की रिश्वत, शक होने पर पुलिस बुलाई तो खुला खेल
CBI का अधिकारी बताकर एक जनसुविधा केंद्र संचालक से 50 हज़ार रुपये मांगने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बारादरी थाने के जगतपुर चौकी क्षेत्र में एक आटा-चक्की के पास नीरज का जनसुविधा केंद्र है। नीरज का आरोप है कि एक युवक उनके पास पहुंचा और उसने ख़ुद को सीबीआई से बताते हुए 50 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी। शक होने पर उन्होंने डायल 112 पर फोन कर दिया।