खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बादेया में बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तपन सतपती ने दीप प्रज्वलित कर किया.