शनिवार को करीब 1 बजे नर्मदापुरम सांसद ने मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से उनके भोपाल स्थित निवास पर उनसे मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण शैक्षणिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। बैठक में क्षेत्र के महाविद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।